कोईलवर क्षेत्र के गीधा थाना पुलिस ने मंगलवार को कायमनगर बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान बड़े और छोटे वाहनों से कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि कायमनगर सब्जी मंडी के पास अवैध पार्किंग जोन में खड़े वाहनों से मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे जुर्माना वसूला गया।