आगर उज्जैन मार्ग पर कांकर बर्डी के पास सड़क हादसे में हुई 37 वर्षीय व्यक्ति अमीरुल मुमिन शेख की मौत के मामले में आगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम 6 बजे मर्ग कायम किया है। पुलिस के मुताबिक संबंधित व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है पुलिस मामले में विवेचना कर अज्ञात वाहन की तलाश करेगी और उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।