जलेसर: अवागढ़ थाना क्षेत्र के बिजली घर के पास 14 वर्षीय किशोर को लगा विद्युत करंट, मौके पर हुई मौत
Jalesar, Etah | Oct 6, 2024 थाना अवागढ़ क्षेत्र के बिजली घर के पास टूंडला रोड समीप बाइक की दुकान पर 6 अक्टूबर दिन रविवार समय लगभग शाम 8:00 बजे बाइक रिपेयर कर रहे 14 वर्षीय अमरपाल पुत्र रामप्रसाद निवासी जनपद फिरोजाबाद विद्युत करंट की चपेट में आ गया जिसके चलते 14 वर्षीय अमरपाल की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही थाना अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस।