बूंदी: महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, सब मिलकर मतदान करें,श्याणी बुआ
Bundi, Bundi | Apr 23, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के प्रति व्यापक जन चेतना के उद्देश्य से मनाए जा रहे सतरंगी सप्ताह के तहत निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग ने शहर के विभिन्न स्थानों पर महिला मार्च के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान का संदेश दिया। और 26 अप्रैल को मतदान दिवस पर मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार में भागीदारी का आह्वान किया।