कानपुर: थाना ग्वालटोली अंतर्गत हुए लैम्बोर्गिनी एक्सीडेंट प्रकरण में तथ्य आए सामने, शिवम मिश्रा ही चला रहा था लैंबॉर्गिनी
थाना ग्वालटोली क्षेत्र अन्तर्गत हुए लैम्बोर्गिनी एक्सीडेंट प्रकरण में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने मंगलवार 4:27 बजे बताया कि, शिवम मिश्रा के पिता थाने पर उपस्थित हुए थे। उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया है तथा मीडिया के समक्ष भी अपना पक्ष रखा है।पुलिस विवेचना में यह तथ्य स्पष्ट रूप से प्रकाश में आया है कि दुर्घटना के समय वाहन शिवम मिश्रा ही चला रहा था।