शेरघाटी थाना के पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने शुक्रवार को शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कदवा गांव में छापेमारी कर अनुरूद्ध पासवान और पंकज माँझी को कठार गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। दोनो वारंटियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।