बरकागाँव: बड़कागांव अंचलाधिकारी ने जोभीया घाटी में जब्त किए अवैध बालू लदे तीन हाईवा
बड़कागांव अंचल क्षेत्र के सुदूरवर्ती जोभिया घाटी एवं पसरिया घाटी के बीच में अवैध बालू लदा हुआ तीन हाईवा को बड़कागांव के अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने जब्त किया। हाइवा को उरीमारी थाना प्रभारी को सौंप दिया गया। जब्त दो हाइवा को उरीमारी थाना ले जाया गया तथा तीसरे हाइवा लें जाने के क्रम में हाइवा मालिक के द्वारा लोकर से हाइवा में लगे जीपीएस को बंद कर दिया।