शमशाबाद के मोहल्ला अकबरपुर दामोदर शास्त्री नगर वार्ड नम्बर 4 निवासी सुनील कुमार गैंग संख्या 34 रेलवे विभाग में एसएससीपी के फतेहगढ़ के अधीन कार्यरत था। सुनील कुमार की माँ सुखदेवी ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पुत्र वधू खुशबू बेटे सुनील कुमार से आये दिन झगड़ा करती थी।पत्नी ने शराब छुड़वाने की दवा बताकर उसे जहर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।