सुल्तानपुर: जयसिंहपुर में श्रीराम कथा के सातवें दिन प्रज्ञानंद महाराज ने कहा- भगवान प्रेम के भूखे हैं, सच्चे मन से स्मरण की जरूरत है
सुलतानपुर जिले की जयसिंहपुर तहसील के मोकलपुर में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के सातवें दिन कथा व्यास पंडित प्रज्ञानंद महाराज ने भक्तों को प्रभु श्री राम की कथा का अनुश्रवण कराया। उन्होंने कहा कि भक्तों और भगवान के बीच अटूट संबंध होता है।प्रज्ञानंद महाराज ने बताया कि भगवान सिर्फ प्रेम के भूखे होते हैं। मनुष्य को केवल सच्चे मन से उनका स्मरण करना चाहिए।