जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम नवापारा के निवासी देवीराम कश्यप आज उन किसानों में शामिल हैं, जिनकी आँखों में मेहनत का सुकून और चेहरे पर सफलता की चमक साफ दिखाई देती है। इस वर्ष उन्होंने धान खरीदी केंद्र पेंड्री में 190 क्विंटल धान लेकर पहुँचकर अपनी कड़ी मेहनत को एक नई पहचान दी। देवीराम कश्यप बताते हैं कि खेती-किसानी उनके आय का प्रमुख साधन है। मौसम की मार, लागत का