कल्याणपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध शराब बेच रहे अभियुक्त विनोद सिंह को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है