करपी: रामपुर में बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा मंगलवार शाम 4 बजे क्रेडिट आउटरिच कार्यक्रम का आयोजन
Karpi, Arwal | Aug 19, 2025 करपी प्रखंड के रामपुर में मंगलवार की शाम 4:00 बजे बिहार ग्रामीण बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकुल रॉय के निर्देशानुसार क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से किसानों एवं जीविका दीदीयों को बैंकिंग की मुख्य धारा से जोड़ने एवं वित्तीय सहायता प्रदान करने पर विशेष बल दिया गया।