लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के बंगलवा सतघरवा गांव निवासी परमेश्वर यादव को पुलिस ने सात लीटर अवैध शराब के साथ बुधवार की संध्या लगभग 6 बजे गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के बंगलवा सतघरवा स्थित मवेशी के बथान के पीछे छिपा कर रखें गए शराब बरामद की।