वित्त मंत्री दिया कुमारी सरकार का तीसरा बजट बुधवार को सुबह 11 बजे विधानसभा में पेश करेगी। वही इस बजट पर जनता की भी नज़रें टिकी हुई है। वही पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बजट को लेकर जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में जो बजट पेश किया है उसमें जनता को निराशा हाथ लगी है,उम्मीद है कल का बजट बेहतर होगा।