23 दिसंबर को अज्ञात करीब 70 वर्षीय महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर महिला का उपचार किया गया। लेकिन महिला कुछ दिनों बाद स्टेशन रोड पहुंची जहां पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला घायल हो गई। महिला का सिविल में उपचार किया गया। महिला की हालत बिगड़ने के बाद रविवार को अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना जीआरपी को दी।