विकासखंड कोरांव के उल्दा ग्राम पंचायत में सोमवार शाम ग्राम प्रधान दिलीप सोनी ने असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। यह वितरण गांव के पंचायत भवन में शाम करीब 4 बजे किया गया। इस दौरान राजस्व गांव उल्दा और गरन चक खरिहानी के सैकड़ों असहाय, जरूरतमंद, विधवा और वृद्ध लोगों को निःशुल्क कंबल दिए गए। कंबल वितरण लेखपाल दुर्गेश कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।