10 फरवरी मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में दम हर्षिता माथुर के प्रयासों से एक पीड़िता को स्कूटी उपलब्ध कराई गई है। जानकारी प्राप्त हुई कि विगत जनसुनवाई कार्यक्रम में पीड़िता के द्वारा अपने पिता की बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए प्रार्थना पत्र के माध्यम से दवा इलाज करवाए जाने के लिए आने-जाने की सुविधा हेतु स्कूटी की मांग की गई थी।