भभुआ: नुआंव बाजार के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, बाइक सवार देवरजी गांव का युवक घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Oct 13, 2024 शनिवार की शाम 7:00 बजे नुआंव बाजार के समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में देवर जी गांव का बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां घायल युवक का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा। घायल युवक देवरजी गांव का रहने वाला रोहित कुमार बताया जाता है।