लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ तहसील भवन का निर्माण कार्य शुरु करवाने की मांग को लेकर लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
कस्बे के नवनिर्मित तहसील भवन का निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग को लेकर बुधवार को कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने एसडीएम महोकम सिंह सिनसिनवार को ज्ञापन सौपा। जानकारी के अनुसार एसडीएम को सौपे गये ज्ञापन में बताया कि लक्ष्मणगढ़ तहसील कार्यालय का सैकड़ो वर्ष पुराना भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।