जोधपुर: बोरानाडा इलाके में आत्मदाह के प्रयास में झुलसे युवक ने महात्मा गांधी अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस मामले की जांच में जुटी
जोधपुर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में आत्मदाह के प्रयास में झूलसे चौपासनी रोड निवासी शकूर खा ने उपचार के दौरान आज दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है उसने आत्मदाह किस कारण किया इस बारे में स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले में पुलिस अग्रिम जांच कर रही है।