जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 9 से 11 जनवरी 2026 तक गोपाल मैदान में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम अर्नव मिश्रा ने समाहरणालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। मंगलवार को 5:00 उन्होंने बताया कि यह उत्सव साहित्य, कला, संस्कृति और जनजातीय विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।