थाना सरायममरेज पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड का शिकार हुए आवेदक के खाते से कटे 6,500 रुपये त्वरित कार्रवाई कर वापस कराए। शुक्रवार 05 बजे स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी।पीड़ित दुर्गेश द्विवेदी निवासी ग्राम मीठूपुर द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, राशि वापस मिलने पर उन्होंने पुलिस का आभार जताया।