मांडर: बांसजाड़ी में जेठ जतरा का आयोजन किया गया।
Mandar, Ranchi | May 22, 2024 मांडर प्रखंड के बांसजाड़ी में जेठ जतरा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में धार्मिक अगुवा,पहान पुजार और खोड़़हा दल के सैकड़ो लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा और गाजे बाजे के साथ पहुंचे थे। खोड़हा दलो ने अपने पारंपरिक नृत्य संगीत का जोरदार प्रदर्शन किया। जिसे देखकर मौके पर उपस्थित लोग मंत्र मुग्ध नजर आये। कार्यक्रम में मुख रूप से पूर्व आईएएस अधिकारी परमेश्वर भगत शामिल रहे