मांडर: हथियार का भेद दिखाकर लूटपाट करने के आरोप में दो नाबालिगयों को बाल सुधार गृह भेजा।
Mandar, Ranchi | May 22, 2024 मांडर थाना क्षेत्र के प्रयागो के पास जंगल में रविवार रात्रि में शादी से लौट रहे युवक के साथ हथियार के भय दिखाते हुए एवं मारपीट करते हुए पांच युवकों द्वारा मोबाइल को लूट लिया गया था इस मामले में एक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा गया था वही पुलिस लगातार बाकी लोगों को पकड़ने की कोशिश में जुटी थी वहीं इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो नाबालिकों को पकड़ा है।