मांडर: फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले सत्यप्रकाश ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या।
Mandar, Ranchi | May 21, 2024 राजधानी रांची के पंडरा इलाके में रहने वाले सत्यप्रकाश नाम के युवक ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि दो दिन पहले ही सत्यप्रकाश की पत्नी ने भी सुसाइड कर लिया था. बताया जाता है कि घटना के बाद से सत्यप्रकाश काफी परेशान था. मंगलवार को उसने भी अपनी इहलीला समाप्त कर ली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।