ईसागढ़: बिठला गांव में दबंग ने 35 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
बिठला गांव में दबंग द्वारा एक 35 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार बिठला निवासी देवेंद्र सिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष ने गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही जितेंद्र राजपूत ने गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है।