बाढ़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को लगभग 12 बजे कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक अज्ञात महिला पटरी पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्टेशन पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तथा एक पत्रकार रजनीश कुमार ने मिलकर पीड़िता को उठाया और घायल अवस्था में उसे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज करने के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।