हरिद्वार: पुलिस उपाधीक्षक शांतनु पराशर ने ज्वालापुर कोतवाली परिसर में स्थानीय लोगों के साथ होली के पर्व को लेकर की बैठक
पुलिस उपाधीक्षक शांतनु पराशर ने ज्वालापुर कोतवाली परिसर में स्थानीय लोगों के साथ होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ज्वालापुर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में होली का त्योहार भाईचारे और शांतिपूर्वक मनाया जाए और व्यापारी भी बाजारों में अतिक्रमण न करें।