बरेली: बरेली में दर्दनाक हादसा: 30 घंटे के रेस्क्यू के बाद नाले से निकाला गया युवक, मौत ने सबको झकझोरा
बरेली के सेटेलाइट इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां नाले में गिरे एक युवक को करीब 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नगर निगम की टीमों ने लगातार प्रयास किया और आखिरकार सफलता हासिल की। लेकिन जब तक युवक को बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक की पहचान तोहिद पुत्र रईस, निवासी म