कटनी नगर: रीठी में पत्नी के साथ छेड़छाड़ पर पति के साथ मारपीट, घायल पति कटनी अस्पताल में भर्ती
कटनी के रीठी इलाके में एक मारपीट करने का मामला सामने आया है जिस पर घायल के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी जब बीच बचाव करने पर आरोपी युवक के द्वारा इनके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया जिसके चलते यह घायल हो गए हैं वहीं उनके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है