हसनपुरा: हसनपुरा में अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज
रमजान के पवित्र महीने में आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ सभी मस्जिदों में पढ़ी गई। यह नमाज हसनपुरा नगर पंचायत से लेकर प्रखंड क्षेत्र के सेमरी, रजनपुरा, शेखपुरा, गायघाट, उसरी खुर्द, उसरी बुजुर्ग, अरंडा, हसनपुरा, लहेजी, तेलकथू, मन्द्रपाली, फलपुरा, पियाउर आदि गांवों में स्थित मस्जिदों में पढ़ी गई।