रायबरेली: सनिका मऊ निवासी व्यक्ति को परदेश जाना पड़ा महंगा, सगे भाई ने उसका मकान बेचा, पीड़ित ने तहसील दिवस में लगाई गुहार
19 अप्रैल शनिवार दोपहर 2 बजे सदर तहसील मे पीड़ित व्यक्ति ने तहसील दिवस मेअधिकारियों से गुहार लगाई है। पीड़ित द्वारा बताया गया है, कि उसके भाई ने ही उसका बनाया मकान उसकी गैर मौजूदगी मे बेच लिया है। अपने बच्चों के साथ परदेश मे रहकर गुजर बसर कर रहा था। वापस आने पर मकान बिक जाने की जानकारी प्राप्त हुई। मकान के बारे मे बातचीत करने पर भाई के द्वारा धमकी दी गई।