श्रीगंगानगर में विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन और श्री राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बुधवारशाम 5:00 बजे प्रतिनिधिमंडल ने वैश्विक स्तर पर शांति स्थापना के लिए भारत से कूटनीतिक पहल करने का आग्रह किया।ज्ञापन में कहा गया कि युद्ध की स्थिति से महंगाई बढ़ रही है और आम जनता प्रभावित हो रही है।