बिजावर: ग्राम पड़रिया के पास ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में भीषण आग, आग बुझाने में जुटा प्रशासन, वीडियो आया सामने
पड़रिया में स्थित एक ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया,आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, प्रत्यक्षदर्शियों ने गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि फैक्ट्री से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दी।