बिदुपुर प्रखंड में पंचायत स्तर के भ्रष्टाचार को उजागर करना एक स्थानीय यूट्यूबर को भारी पड़ गया। पंचायत में कथित अनियमितताओं पर खबरें चलाने वाले यूट्यूबर मृत्युंजय सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जख्मी हालत में मृत्युंजय ने बिदुपुर थाने में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रज किशोर सहित छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।