अररिया: जिले में शराबबंदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, ड्रोन से छापेमारी में देसी शराब जब्त
उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब पीने और अवैध शराब रखने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 14 लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके तहत जोकीहाट थाना क्षेत्र के बनकोरा निवासी धर्मेंद्र प्रसाद मंडल को 360 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।