रजौन पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया । गिरफ्तार अभियुक्तों में पुलिस पर हमला मामले का फरार आरोपी मोहना गांव निवासी छोटू पासवान, एनबीडब्ल्यू वारंटी पुनसिया निवासी सुनील तथा शराब पीने के आरोप में बेगूसराय जिले के सूजा गांव निवासी कुंदन महतो शामिल हैं ।