इंदौर–खरगोन मार्ग पर ग्राम सावदा-जावदा के बीच सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। हालांकि गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार एक खराब बस को आयशर वाहन से टोचन कर खरगोन से धामनोद की ओर मेंटेनेंस के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक टोचन का तार टूट गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकर