मनगवां: गेहूं की फसल देरी से आने के कारण एमएसपी पर खरीदी शुरू नहीं हुई, दो दिन से केंद्र खाली
Mangawan, Rewa | Mar 17, 2025 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रारंभ हो गई है। शुरुआत के दो दिन में रीवा जिले में कहीं पर भी किसान अपनी फसल बेचने के लिए नहीं पहुंचे हैं। इसकी प्रमुख वजह फसल तैयार नहीं होना है। अभी खेतों में गेहूं की फसल पकी नहीं है, जिसके चलते कटाई ही नहीं हुई है। इस साल समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए प्रदेश सरकार ने बोनस देने का ऐलान किया है।