बिसौली: न्याय न मिलने से टूटा युवक, दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ा, आत्मघाती चेतावनी से बिसौली में हड़कंप
Bisauli, Budaun | Mar 23, 2026 बिसौली नगर में जमीनी विवाद से परेशान एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक पूर्व ब्लाक प्रमुख लाखन सिंह उर्फ लखनलाल व अन्य लोगों से विवाद के चलते मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित युवक कुछ महीने पहले भी इसी मामले को लेकर टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर चुका है।