गुढ़: गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह ने रायपुर जनपद पंचायत में हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए
Gurh, Rewa | Jan 18, 2025 भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्वामित्व योजना का केन्द्र स्तरीय कार्यक्रम आज 18 जनवरी शनिवार को 2:00 बजे आयोजित किया गया। जिले में इस कार्यक्रम को देखा व सुना गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से स्वामित्व योजना के चयनित लाभार्थियों से संवाद करते हुए इलेक्ट्रानिक माध्यम से पट्टों का वितरण किया।