सिंगरौली: मायाराम महाविद्यालय मेढौली में हुआ नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष पर मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नमो नव मतदाता सम्मेलन लाईव टेलीकास्ट का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सभी नव मतदाताओं से अपील की गई कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त सरकार बनाकर लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाना चाहिए।