एगारकुंड: अल्लाटांड़ में चम्पा लोहार की जन वितरण प्रणाली की दुकान से लाभुकों को अनाज नहीं दिए जाने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे MO
एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के अल्लाटांड़ स्थित चंपा लोहार की जन वितरण प्रणाली की दुकान से लाभुकों को अनाज नहीं दिए जाने की शिकायत पर एमओ मनोज कुमार सिन्हा द्वारा जांच की गई। जांच के बाद पाया गया कि ग्रामीणों का आरोप सत्य है। लगभग दस लाभुकों को जनवरी माह का अनाज नहीं दिया गया है। साथ ही कम अनाज दिए जाने की भी शिकायत है।