एगारकुंड: अबुआ आवास की सुची में पंचायत समिति सदस्यों को दरकिनार किए जाने पर पंचायत समिति सदस्यों ने BDO को सौंपा ज्ञापन
एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र में अबुआ आवास की सुची में पंचायत समिति सदस्यों को दरकिनार किए जाने पर पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ को दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्यों ने जानकारी देते हुए कहा कि अबुआ आवास के निरीक्षण की जिम्मेदारी पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों को सौंपा गया था।