एगारकुंड: एमपीएल ओपी क्षेत्र में लोहा चोरों का आतंक, पुलिस ने कटा हुआ बिजली पोल सहित टेंपू और एक मोबाइल किया बरामद
एमपीएल ओपी क्षेत्र में लोहा चोरों का आतंक, पुलिस ने सोमवार को कटा हुआ बिजली पोल सहित टेंपू और एक मोबाइल किया बरामद इन दिनों एमपीएल ओपी क्षेत्र में लोहा चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है । लोहा चोर गिरोह अपने साथ गैस कटर के साथ जाते हैं लोहा काटते हैं और छोटे वाहनों पर ले जाने लगे हैं । कटिंग किया हुआ लोहा को अवैध रूप से चल रहे लोहा गोदाम में खपाया जाता है ।