आरा: धोबहा थाना क्षेत्र के बरजा घाट पर चचेरे दादा के दाह-संस्कार में गए पोते की गंगा नदी में डूबने से मौत
Arrah, Bhojpur | May 28, 2024 भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के बरजा घाट पर सोमवार की शाम चचेरे दादा के दाह-संस्कार में गए पोते की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव निवासी रामेश्वर साह का 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना साह है एवं वह पेशे से किसान था।