कानपुर: निराला नगर रेलवे ग्राउंड में ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन
साकेत नगर स्थित निराला नगर रेलवे ग्राउंड में ऑटो चालकों ने शहर में ऑटो चालकों के लिए लागू किए गए नए ट्रैफिक नियमों का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। ऑटो चालक प्रदीप मिश्रा ने रविवार शाम 4:00 बजे बताया ट्रैफिक नियमों में हुए बदलाव को लेकर ऑटो चालकों ने हड़ताल शुरू की है।नियम नहीं बदले गए तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।।