कानपुर: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, खचाखच भरी ट्रेन पहुंची
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रविवार दोपहर 2बजे 20 हजार यात्री पहुंच गए।यूपीएसएसएससी की परीक्षा और माघ पूर्णिमा के स्नान को लेकर ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं।बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए।माघ मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ परीक्षा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गईं। प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात किए गए।