रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान, जिला बाल संरक्षण विभाग और पुलिस ने चलाया अभियान
डीएम और एसपी सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त टीम द्वारा थाना रावर्टसगंज अन्तर्गत महुआरी,तेन्दू कस्बा, सहित विभिन्न स्थानो पर मानव तस्करी एवं बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाया गया।