टिमरनी: उन्द्राकच्छ गांव में नहर में बहा 60 वर्षीय बुजुर्ग, मवेशी बचाने उतरे थे, फिसलने से हादसा, SDRF तलाश जारी
टिमरनी ग्राम उन्द्राकच्छ में मंगलवार सुबह 10 बजे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग नहर के तेज बहाव में बह गया। लापता व्यक्ति की पहचान रेवाराम पिता घासीराम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और एसडीईआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेवाराम अपने मवेशियों को चराने गए थे। इसी दौरान एक भैंस नहर के तेज बहाव में आ गई।